अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार अल मयादीन टी. वी. चैनल नें ख़बर दी है कि कि सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों नें हज़रत रुक़य्या के रौज़े पर राकेट हमला करने की कोशिश की। आतंकवादियों की तरफ़ से फेका गया राकेट हरम से मिली हुई मस्जिद पर गिरा है।ख़बरों के अनुसार हज़रत रुक़य्या स. के हरम की सुरक्षा यूनियन के कमाण्डर नें बताया है कि इस हमले में हरम को कोई नुक़सान नहीं पहुँचा है। राकेट हरम से मिली मस्जिद की छत पर गिरा जिससे दो सीरियन घायल हो गए।
5 अगस्त 2013 - 19:30
समाचार कोड: 449087
अल मयादीन टी. वी. चैनल नें ख़बर दी है कि कि सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों नें हज़रत रुक़य्या के रौज़े पर राकेट हमला करने की कोशिश की